हरिद्वार क्षेत्र में झगड़ा कर शांति व्यवस्था भांग करने वालों व बाइक से स्टंट करने वालों पर पुलिस का एक्शन 15 मोटर बाइक सीज़

Apr 20, 2026 - 02:40
 0
हरिद्वार क्षेत्र में झगड़ा कर शांति व्यवस्था भांग करने वालों व बाइक से स्टंट करने वालों पर पुलिस का एक्शन  15 मोटर बाइक सीज़

हरिद्वार: HARIDWAR में ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने एक साथ दो बड़े एक्शन लेते हुए जहां एक ओर झगड़ा कर शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों को गिरफ्तार किया, वहीं दूसरी ओर बिना नंबर प्लेट और स्टंटबाजी करने वालों पर सख्त कार्रवाई करते हुए 15 मोटरसाइकिलों को सीज कर दिया। पुलिस के इस डबल एक्शन से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और साफ संदेश दे दिया गया कि कानून से खिलवाड़ करने वालों की अब खैर नहीं।

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर जिलेभर में चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत पथरी थाना क्षेत्र में पुलिस लगातार संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और अपराधियों के खिलाफ चेकिंग अभियान चला रही है। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर ग्राम गाडोवाली में दो पक्षों के बीच झगड़े की सूचना मिली, जिस पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने का प्रयास किया।

थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की, लेकिन जब वे नहीं माने और मारपीट पर उतारू हो गए तो शांति भंग की आशंका को देखते हुए जाबिर (29), अनस (20) और सुहैल (22) को गिरफ्तार कर लिया गया।

इसके साथ ही चौकी फेरूपुर क्षेत्र में चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान में पुलिस ने बिना नंबर प्लेट वाहनों, रफ ड्राइविंग और स्टंटबाजी करने वालों पर शिकंजा कसते हुए 15 मोटरसाइकिलों को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज किया। पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

पुलिस टीम....
थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार, विपिन कुमार (चौकी प्रभारी फेरूपुर), अपर उपनिरीक्षक किशन स्वरुप, कांस्टेबल सुशील कुमार, कांस्टेबल अजीत तोमर, कांस्टेबल अनिल पंवार, कांस्टेबल जयपाल चौहान, कांस्टेबल दौलतराम, कांस्टेबल सुबोध शामिल रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0