पिरान कलियर शुक्रवार को नगर पंचायत पिरान कलियर में ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत दो फरार वारंटी महिलाओं को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
पिरान कलियर शुक्रवार को नगर पंचायत पिरान कलियर में ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत दो फरार वारंटी महिलाओं को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के अंतर्गत आपराधिक प्रवत्ति वांछित अपराधियों असामाजिक तत्व संदिग्धों के विरुद्ध कार्रवाही अमल में लाई जा रही है इसी क्रम में पिरान कलियर पुलिस टीम द्वारा शुक्रवार को महमूदपुर से दो वारंटियों को गिरफ़्तार किया गया है। हाल ही मैं महमूदपुर में आपसी विवाद में पुलिस की रिपोर्ट पर माननीय न्यायालय में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था दोनों पक्षों को उपस्थित होने आदेश जारी किए गए थे लेकिन पक्षकारों के उपस्तिथ ना होने पर गिरफ्तारी वारंट जारी किये गए थे शुक्रवार को दोनों वारंटियों को पिरान कलियर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। पिरान पुलिस ने बताया कि जिन वारंटी महिलाओं को गिरफ़्तार किया गया उन में एक महिला की आयु 37 वर्ष जबकि दूसरी महिला की आयु 25 वर्ष है गिरफ़्तार करने वाली टीम में विनोद कुमार गोला प्रकाश मनराल सुनील चौहान मौजूद रहे
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
