ऑपरेशन प्रहार: हरिद्वार पुलिस ने 12.57 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को दबोचा, साथी की तलाश जारी

Aug 1, 2026 - 13:22
 0

ऑपरेशन प्रहार: हरिद्वार पुलिस ने 12.57 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को दबोचा, साथी की तलाश जारी

नई दस्तक

हरिद्वार। जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत हरिद्वार पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली नगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 12.57 ग्राम अवैध स्मैक (मोर्फीन) के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जिलेभर में नशा तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा के नेतृत्व में कोतवाली नगर पुलिस टीम 31 जुलाई 2026 को गश्त पर थी। इस दौरान ठोकर नंबर-02 से लगभग 150 मीटर आगे दुधियाबन क्षेत्र में एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर अचानक पीछे मुड़कर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा कर उसे कुछ ही दूरी पर दबोच लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सोनूपाल पुत्र स्व. राजपाल, निवासी वैदिक नगर-3, रायवाला, जनपद देहरादून बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 12.57 ग्राम अवैध स्मैक (मोर्फीन) बरामद हुई।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यह स्मैक अपने एक साथी से बेचने के लिए लाया था। पुलिस फरार साथी की तलाश में जुट गई है और उसके खिलाफ भी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक नवीन सिंह चौहान, कांस्टेबल संदीप नेगी और कांस्टेबल पवन सिंह ने अंजाम दिया।

हरिद्वार पुलिस का कहना है कि जनपद में नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0