ऑपरेशन प्रहार: भगवानपुर पुलिस ने 24 घंटे में खोला चोरी का राज, रूलर मशीन सहित 3 शातिर चोर गिरफ्तार

Aug 1, 2026 - 16:24
 0

ऑपरेशन प्रहार: भगवानपुर पुलिस ने 24 घंटे में खोला चोरी का राज, रूलर मशीन सहित 3 शातिर चोर गिरफ्तार

भगवानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी की रूलर मशीन सहित 3 शातिर चोर गिरफ्तार  हरिद्वार |

नई दस्तक: मुनव्वर अली 

  हरिद्वार पुलिस के ‘ऑपरेशन प्रहार’ अभियान के तहत कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी की गई रूलर मशीन बरामद कर तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से चोरी की गई रूलर मशीन और वारदात में प्रयुक्त छोटा हाथी वाहन भी बरामद किया है। तीनों आरोपितों के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।  पुलिस के अनुसार, 31 जुलाई 2026 को सिरचन्दी निवासी अलीशान पुत्र इमरान ने कोतवाली भगवानपुर में तहरीर देकर बताया कि अज्ञात चोरों ने रात के समय उनके गोदाम का ताला तोड़कर करीब 1,41,500 रुपये कीमत की रूलर मशीन चोरी कर ली। शिकायत के आधार पर कोतवाली भगवानपुर में मुकदमा संख्या 329/2026 दर्ज किया गया।  घटना के खुलासे के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहन विश्लेषण किया और मुखबिर की सूचना के आधार पर 1 अगस्त 2026 को तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।  गिरफ्तार आरोपितों की पहचान आशिक पुत्र स्व. भूरा निवासी एकता कॉलोनी थाना कुतुबशेर, सहारनपुर, इकराम पुत्र स्व. अब्दुल रहमान निवासी मोहल्ला खजूरतला थाना मंडी, सहारनपुर तथा अब्दुल रहमान पुत्र स्व. वकील अहमद निवासी कम्मेला कॉलोनी, सरकारी क्वार्टर, पानी की टंकी के निकट, थाना मंडी, सहारनपुर के रूप में हुई है।  पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से चोरी की गई रूलर मशीन और छोटा हाथी वाहन (UP-11-ET-0110) बरामद किया है।  चोरों को पकड़ने वाली पुलिस टीम   उपनिरीक्षक संजीव चौहान हेड कांस्टेबल संजीव यादव कांस्टेबल गोविन्द कुमार  कांस्टेबल प्यारेलाल जोशी

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0