दरगाह साबिर पाक के 758वें उर्स की पहली रस्म मेहंदी डोरी शुक्रवार को
दरगाह साबिर पाक के 758वें उर्स की पहली रस्म मेहंदी डोरी शुक्रवार को
पिरान कलियर। दरगाह हजरत मखदूम अलाउद्दीन अली अहमद साबिर पाक के 758वें सालाना उर्स की प्रथम रस्म मेहंदी डोरी शुक्रवार को अदा की जाएगी। गुरुवार 29 सफर को चांद दिखाई नहीं देने के कारण मेहंदी डोरी की रस्म अदा नहीं हो सकी।
दरगाह साबिर पाक के सज्जादा नशीन शाह अली ऐजाज कुद्दूसी साबरी ने जानकारी देते हुए बताया कि रबीउल अव्वल का चांद दिखाई देने के बाद 1 रबीउल अव्वल को मेहंदी डोरी की रस्म अदा की जाती है। इसी क्रम में शुक्रवार को चांद की पुष्टि होने के बाद मेहंदी डोरी की रस्म अदा की जाएगी।
उन्होंने बताया कि मेहंदी डोरी की रस्म के साथ ही साबिर पाक के 758वें सालाना उर्स की धार्मिक रस्मों का सिलसिला आगे बढ़ेगा। उर्स को लेकर देशभर से बड़ी संख्या में अकीदतमंदों के पिरान कलियर पहुंचने की उम्मीद है। दरगाह परिसर और आसपास के क्षेत्रों में उर्स की तैयारियां भी जारी हैं।
नई दस्तक के लिए यह उर्स श्रद्धालुओं के लिए विशेष महत्व रखता है और आगामी दिनों में विभिन्न धार्मिक रस्मों के साथ उर्स का आयोजन किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
