सोशल मीडिया की चकाचौंध में कानून की अनदेखी अब भारी पड़ने लगी है पुल के बीच गाड़ी खड़ी कर रील बनान कुछ युवकों को महंगा पड़ गया
पिरान कलियर: सोशल मीडिया की चकाचौंध में कानून की अनदेखी अब भारी पड़ने लगी है। धनौरी तिरछा पुल के बीच सड़क पर गाड़ी खड़ी कर रील बनाना कुछ युवकों को महंगा पड़ गया, तो वहीं “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस ने शांति भंग करने वालों और सट्टेबाजों पर भी शिकंजा कसते हुए सख्त कार्रवाई की। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर चल रहे अभियान में कलियर क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता साफ नजर आई।
कलियर इंस्पेक्टर कमल मोहन भण्डारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर सड़क को “स्टूडियो” बनाने वाले युवकों को जमकर फटकार लगाई और उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई की। पुलिस ने साफ संदेश दिया कि सड़क पर इस तरह की लापरवाही न केवल खुद के लिए बल्कि अन्य राहगीरों के लिए भी खतरा है।
वहीं, थाना पिरान कलियर क्षेत्र के इमलीखेड़ा में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में शांति व्यवस्था भंग करने पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 02 आरोपियों को हिरासत में लिया। गिरफ्तार आरोपियों में शेखर चौधरी पुत्र रवि कुमार और शुभम प्रसाद पुत्र सोमपाल शामिल हैं। दोनों के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।
इसी कड़ी में पुलिस ने सट्टेबाजी के खिलाफ भी बड़ी कार्रवाई करते हुए 02 सटोरियों को दबोचा। आरोपियों के कब्जे से सट्टा पर्ची, डायरी, पैन और 2300 रुपये नकद बरामद किए गए। पकड़े गए आरोपियों में जुनैद पुत्र मौ. आसिफ और असकर पुत्र इस्तियाक शामिल हैं, जिनके खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस टीम में...
शहजाद अली (प्रभारी चौकी इमलीखेड़ा) हेडकांस्टेबल बबलू कुमार, हेडकांस्टेबल रविन्द्र बालियान, हेडकांस्टेबल जमशेद अली, कांस्टेबल सुबोध कुमार, कांस्टेबल प्रकाश मनराल शामिल रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
