हरिद्वार: जनपद में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए अवैध शराब के कारोबार और सट्टे के खेल में लिप्त कुल 08 आरोपियों को गिरफ्तार

Apr 6, 2026 - 21:56
 0
हरिद्वार: जनपद में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए अवैध शराब के कारोबार और सट्टे के खेल में लिप्त कुल 08 आरोपियों को गिरफ्तार

हरिद्वार: जनपद में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए अवैध शराब के कारोबार और सट्टे के खेल में लिप्त कुल 08 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से अवैध धंधों में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के सख्त निर्देशों पर जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। एसएसपी के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में कोतवाली नगर पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ अवैध गतिविधियों पर नकेल कस रही है।

इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में कोतवाली नगर पुलिस टीम ने सघन चेकिंग और दबिश अभियान चलाया। इस दौरान 07 आरोपियों को अवैध देशी शराब (कुल सैकड़ों टेट्रा पैक “माल्टा” मार्का) के साथ गिरफ्तार किया गया, जबकि एक अन्य आरोपी को जुआ-सट्टा खेलते हुए नगदी, पैन और डायरी सहित दबोचा गया। सभी आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
पुलिस टीम...
1:- प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा
2:- वरिष्ठ उप निरीक्षक नन्दकिशोर ग्वाड़ी
3:- उप निरीक्षक दीपक ध्यानी
4:- कांस्टेबल राकेश नेगी
5:- कांस्टेबल सन्दीप रावत
6:- कांस्टेबल भूपेन्द्र गिरी
7:- कांस्टेबल रमेश चौहान
8:- कांस्टेबल अमित भट्ट
9:- कांस्टेबल हरीश रतूड़ी
10:- कांस्टेबल सौरभ नौटियाल
11:- कांस्टेबल सुमित
12:- कांस्टेबल पवन
13:- कांस्टेबल लखन
14:- कांस्टेबल अनिल
15:- कांस्टेबल अर्जुन

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0