शराब तस्करी पर हरिद्वार पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक दस टायरा ट्रक के साथ चालक दबोचा  300 पेटी अंग्रेज़ी शराब बरामद 

Jan 15, 2026 - 19:09
Jan 15, 2026 - 19:09
 0
शराब तस्करी पर हरिद्वार पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक दस टायरा ट्रक के साथ चालक दबोचा  300 पेटी अंग्रेज़ी शराब बरामद 

शराब तस्करी पर हरिद्वार पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक दस टायरा ट्रक के साथ चालक को 300 पेटी अंग्रेज़ी शराब बरामद


 हरिद्वार पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है आरोपी ड्राइवर केमिकल की आड़ में बड़ा अंग्रेज़ी शराब का जखीरा लेकर जा रहा था लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के चलते ट्रक ड्राइवर की चालाकी धरी रह गई पुलिस ने दस टायरा ट्रक से 300 पेटी शराब बरामद कर आरोपी को संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया है।मिली जानकारी के अनुसार लंढौरा चौकी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान संयुक्त टीम ने मिली सूचना के आधार पर एक दस टायरा ट्रक को रोक कर ड्राइवर से जानकारी चाही तो ड्राइवर ने बताया कि वह ट्रक के माध्यम से केमिकल ले  जा रहा है ट्रक ड्राइवर द्वारा की जा रही आना कानी बहानेबाज़ी के बाद जब पुलिस टीम ने ट्रक कंटेनर को चेक किया तो ट्रक के अंदर से 300 पेटी शराब हरियाणा ब्रांड सुपर जुबली स्पेशल ब्रांड की व्हिस्की बरामद की गई।
ट्रक से भारी मात्रा में शराब के ज़खीरे के आधार पर आरोपी चलाक को हिरासत में ले लिया गया कोतवाली मंगलौर में आरोपी रविरंजन पुत्र लखिन्द्र राय निवासी सुंदरपुर ज़िला मुज़फ्फरपुर बिहार पर धारा 61(2) 318 (4) BNS और आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाही की जा रही है। पुलिस की पूछ ताछ में आरोपी ने बताया कि वह शराब चड़ीगढ़ से लेकर हरिद्वार गोरखपुर ख़ुशी नगर होते हुये बिहार के लिये निकला था लेकिन वाहनों की आवाजाही बाधित होने के चलते दूसरे रास्ते से जा रहा था।


ट्रक पकड़ने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह, उप निरीक्षक रफत अली, राकेश डिमरी,वीरपाल सिंह,का. केडी राणा,मो आमिर के अलावा सीआईयू की टीम से निरीक्षक प्रदीप बिष्ट,अश्वनी यादव,चमन,मनमोहन भंडारी,राहुल नेगी,महिपाल सिंह अजय कला मौजूद रहे

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0