DM एवं SSP की अध्यक्षता में कांवड़ यात्रा की समीक्षा बैठक, उत्कृष्ट पुलिसकर्मियों को मिला ‘मैन ऑफ़ द डे’ सम्मान

Jul 31, 2026 - 21:58
 0
DM एवं SSP की अध्यक्षता में कांवड़ यात्रा की समीक्षा बैठक, उत्कृष्ट पुलिसकर्मियों को मिला ‘मैन ऑफ़ द डे’ सम्मान

DM एवं SSP की अध्यक्षता में कांवड़ यात्रा की समीक्षा बैठक, उत्कृष्ट पुलिसकर्मियों को मिला ‘मैन ऑफ़ द डे’ सम्मान

नई दस्तक: (मुनव्वर अली साबरी)

हरिद्वार। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के नेतृत्व में कांवड़ यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अब तक की व्यवस्थाओं का विस्तृत मूल्यांकन करते हुए सुरक्षा, यातायात, भीड़ प्रबंधन, आपदा प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई।

बैठक में सभी पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने सहभागिता करते हुए कांवड़ यात्रा के सुचारु संचालन के लिए अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा की। साथ ही आगामी दिनों में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने, यातायात संचालन को सुगम रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा की गई।

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे तथा सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक व्यवस्था पर सतत निगरानी बनाए रखें। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी अधिकारी अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करें।

बैठक के दौरान कांवड़ मेले में उत्कृष्ट कार्य, समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देने वाले पुलिस कर्मियों को “मैन ऑफ़ द डे” सम्मान प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। अधिकारियों ने सम्मानित पुलिसकर्मियों की सराहना करते हुए कहा कि उनका समर्पण अन्य कर्मचारियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।

हरिद्वार पुलिस ने विश्वास जताया कि प्रशासन, पुलिस एवं अन्य विभागों के समन्वित प्रयासों से कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सफल बनाया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0