देवभूमि को कलंकित करने वाली घटना में पंडित का काला चेहरा आया सामने

Jan 17, 2026 - 18:46
Jan 17, 2026 - 18:51
 0

हरिद्वार: देवभूमि को कलंकित करने वाली एक घटना में उत्तरी हरिद्वार के एक 'पंडित' का काला चेहरा सामने आया है। मासूमों की सुरक्षा पर सवाल उठाती इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। हालांकि, हरिद्वार पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए न केवल आरोपी को जेल भेजा, बल्कि नियम तोड़ने वाले मकान मालिक को भी भारी दंड दिया है।

​पंडिताई की आड़ में छिपा था 'भेड़िया'.....
​आरोपी सूरज (निवासी बीरोखाल, पौड़ी) हरिद्वार में धार्मिक कार्यों (पंडिताई) से जुड़ा था, लेकिन उसकी नीयत में खोट था। उसने पड़ोस की एक सात वर्षीय मासूम को अकेला देख उसे बहलाया और अपने कमरे में ले जाकर मर्यादा की सारी हदें पार कर दीं। हैवानियत का आलम यह था कि बच्ची के शोर मचाने पर उसने मासूम का गला दबाकर उसे जान से मारने की भी कोशिश की।

​पुलिस की 'सुपरफास्ट' कार्रवाई.....
​जैसे ही पीड़िता की मां ने पुलिस को सूचित किया, महकमे में हड़कंप मच गया। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के कड़े रुख के बाद शहर कोतवाल रितेश शाह ने टीम को सक्रिय किया। परिणाम यह रहा कि: आरोपी को भागने का मौका मिले उससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। आरोपी पर दुष्कर्म के प्रयास और हत्या की कोशिश जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है।बाहरी व्यक्ति का सत्यापन (Verification) न कराने के जुर्म में मकान मालिक पर 10,000 रुपये का कोर्ट चालान किया गया।
​पुलिस टीम की मुस्तैदी....
​इस ऑपरेशन को सफल बनाने में एसएसआई नन्द किशोर ग्वाडी, चौकी प्रभारी चरण सिंह, और महिला उपनिरीक्षक निशा सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0