बेखौफ उपद्रवी, थर-थर कांप रहा है गांव?: महमूदपुर गांव में बार-बार हिंसक झड़प और पथराव क्यों?, खौफ में जी रहे लोग,क्या कहते हैं एसपी देहात सुयाल?.

Apr 24, 2026 - 20:36
 0
बेखौफ उपद्रवी, थर-थर कांप रहा है गांव?: महमूदपुर गांव में बार-बार हिंसक झड़प और पथराव क्यों?, खौफ में जी रहे लोग,क्या कहते हैं एसपी देहात सुयाल?.
बेखौफ उपद्रवी, थर-थर कांप रहा है गांव?: महमूदपुर गांव में बार-बार हिंसक झड़प और पथराव क्यों?, खौफ में जी रहे लोग,क्या कहते हैं एसपी देहात सुयाल?.....
मुनव्वर अली साबरी
(पढ़िए खबर) पिरान कलियर थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव में लगातार हो रहे बवाल ने स्थानीय लोगों की जिंदगी को डर और असुरक्षा के साए में धकेल दिया है। मामूली विवादों से शुरू होने वाली कहासुनी देखते ही देखते बड़े झगड़ों और हिंसा में बदल जाती है, जिससे गांव का माहौल बार-बार तनावपूर्ण हो जाता है।

ताजा मामला शादी समारोह में डीजे बजाने को लेकर शुरू हुए विवाद का है, जिसने देखते ही देखते दो पक्षों के बीच हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान जमकर मारपीट और हंगामा हुआ, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा और पुलिस ने 36 नामजद समेत 70 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया हैं।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ शरारती तत्वों को प्रशासन का डर नहीं है, जिसके चलते वे बार-बार ऐसे घटनाओं को अंजाम देते हैं। पूर्व में चुनावी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों द्वारा जमकर पथराव किया गया था, जिसमे आसपास के लोगों की कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई थी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बार कार्रवाई तो होती है, लेकिन वह इतनी सख्त नहीं होती कि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके। यही वजह है कि गांव में असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं। वही आसपास रहने वाले परिवारों का कहना है कि अब वे अपने बच्चों और परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंतित रहते हैं। रात के समय बाहर निकलना मुश्किल हो गया है और किसी भी छोटे विवाद के बड़े बवाल में बदल जाने का डर हमेशा बना रहता है। पुलिस को ऐसे शरारती तत्वों पर अंकुश लगना चाहिए।

रुड़की एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि दोनों पक्षों के 70 लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जिनमें कई महिलाएं भी शामिल हैं।कई महिलाओं समेत अन्य हुड़दंगियों को गिरफ्तार भी किया है। लगातार बढ़ रही घटनाओं को देखते हुए हुड़दंगियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है।ऐसे शरारती तत्वों पर जल्द ही अंकुश लगाया जायेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0