गद्दी पर कब्जे को लेकर बवाल, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार; अभियान में एक वारंटी भी पकड़ा

Mar 9, 2026 - 14:40
 0
गद्दी पर कब्जे को लेकर बवाल, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार; अभियान में एक वारंटी भी पकड़ा

पिरान कलियर। थाना पिरान कलियर पुलिस ने शांति भंग के मामले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अलग कार्रवाई में एक वारंटी को भी पकड़ लिया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।


पुलिस के अनुसार 8 मार्च 2026 को थाना पिरान कलियर को सूचना मिली कि साबिर पाक के मेन गेट के पास स्थित धूने की गद्दी को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो रहा है। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने देखा कि इन्तजार पुत्र मोहम्मद हमद निवासी वार्ड नंबर 4 पिरान कलियर और मुसव्वर पुत्र हसरत निवासी वार्ड नंबर 4 पिरान कलियर गद्दी पर कब्जे को लेकर आपस में झगड़ा कर रहे थे और वहां मौजूद गद्दीनशीन, संत-फकीरों को परेशान कर रहे थे।
पुलिस टीम ने दोनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने और उत्तेजित होकर अभद्रता करने लगे तथा मारपीट पर उतारू हो गए। इसके बाद पुलिस ने दोनों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत रात 11:55 बजे गिरफ्तार कर लिया।


वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर चलाए जा रहे वारंटियों के खिलाफ अभियान के तहत पिरान कलियर पुलिस ने एक अन्य कार्रवाई में वारंटी राकेश कुमार पुत्र स्व. हरपाल निवासी ग्राम हबीबपुर निवादा, थाना पिरान कलियर को उसके घर से गिरफ्तार किया। वह वाद संख्या 60/2024 धारा 60 आबकारी अधिनियम से संबंधित मामले में वांछित था।


पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपी
इन्तजार पुत्र मोहम्मद हमद, निवासी वार्ड नंबर-4 पिरान कलियर (धारा 170 BNSS)
मुसव्वर पुत्र हसरत, निवासी वार्ड नंबर-4 पिरान कलियर (धारा 170 BNSS)
राकेश कुमार पुत्र स्व. हरपाल, निवासी ग्राम हबीबपुर निवादा, थाना पिरान कलियर (वारंटी)
पुलिस टीम
उप निरीक्षक विनोद कुमार गोला, उप निरीक्षक शहजाद अली, हेड कांस्टेबल संजय कुमार और कांस्टेबल सुनील चौहान शामिल रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0