वक्फ बोर्ड सीईओ पद की जिम्मेदारी मौ. आरिफ के हाथ, शासन ने जारी किया आदेश..

Jan 13, 2026 - 23:57
Jan 13, 2026 - 23:57
 0
वक्फ बोर्ड सीईओ पद की जिम्मेदारी मौ. आरिफ के हाथ, शासन ने जारी किया आदेश..

हरिद्वार! उत्तराखंड शासन ने उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) के अतिरिक्त पदभार में परिवर्तन करते हुए यह जिम्मेदारी मोहम्मद आरिफ को सौंप दी है। अल्पसंख्यक कल्याण अनुभाग की ओर से इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू माना जाएगा।

जारी आदेश के अनुसार, पूर्व में यह अतिरिक्त दायित्व सैय्यद शिराज उस्मान, अधिशासी अभियंता, उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड, हरिद्वार (शहरी) के पास था, शासन द्वारा अब उक्त आदेश को निरस्त करते हुए नई व्यवस्था लागू की गई है।
शासन ने मोहम्मद आरिफ, अनु सचिव, लोक आयुक्त कार्यालय उत्तराखंड (वर्तमान में अधिशासी अधिकारी, उत्तराखंड राज्य हज समिति) को आगामी आदेशों तक उत्तराखंड वक्फ बोर्ड, देहरादून के मुख्य कार्यपालक अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपने के निर्देश दिए हैं।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि इस अतिरिक्त कार्यभार के एवज में मोहम्मद आरिफ को किसी भी प्रकार का अतिरिक्त वेतन, मानदेय अथवा भत्ता देय नहीं होगा। साथ ही उन्हें निर्देशित किया गया है कि वे तत्काल प्रभाव से पदभार ग्रहण कर शासन को अपनी कार्यभार ग्रहण आख्या उपलब्ध कराएं।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0