बुलेट सवार हुड़दंगियों की हर्ष फायरिंग से मचा हड़कंप पुलिस ने तीन हुड़दंगियों को सिखाया सबक़
बुलेट सवार हुड़दंगियों की हर्ष फायरिंग से मचा हड़कंप
पुलिस ने तीन हुड़दंगियों को सिखाया सबक, बुलेट सीज
नई दस्यक (ब्यूरो) कोतवाली क्षेत्र के नारसन चौकी अंतर्गत हर्ष फायरिंग करना तीन हुड़दंगियों युवकों को भारी पड़ गया। बुलेट पर सवार होकर तमंचा लहराते हुए क्षेत्र में घूम रहे युवकों की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता और साहस का परिचय देते हुए त्वरित कार्रवाई की।
स्थानीय लोगों द्वारा दी गई सूचना के आधार पर नारसन चौकी प्रभारी हेमदत्त भारद्वाज की टीम ने घेराबंदी कर तीनों युवकों को मौके से ही दबोच लिया। पुलिस की तलाशी में अभियुक्तों के कब्जे से एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। वहीं, घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने सीज कर दिया है।
कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तनेजा पुत्र सुभाष, ऋतिक पुत्र सुभाष एवं दीपक पुत्र रफत सिंह, निवासी ग्राम हरजौली जाट, मंगलौर के रूप में हुई है। तीनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आवश्यक कार्रवाई के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।
वही नारसन चौकी प्रभारी हेमदत्त भारद्वाज ने बताया कि किसी को भी कानून तोड़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी। हुड़दंगियों पर आगे भी नकेल कसी जायेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0