पिरान कलियर थाना क्षेत्र के रहमत पुर में एक महिला का शव पंखे से लटका मिला इलाके में सनसनी

Apr 22, 2026 - 18:53
 0
पिरान कलियर थाना क्षेत्र के रहमत पुर में एक महिला का शव पंखे से लटका मिला इलाके में सनसनी

पिरान कलियर: थाना क्षेत्र के रहमतपुर कलियर गांव में बुधवार को एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है। महिला का शव उसके ही घर के कमरे में पंखे से लटका मिलने के बाद इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल बन गया।

मिली जानकारी के मुताबिक, इसराना (36 वर्ष) पत्नी शहजाद, अपने घर में मृत अवस्था में पाई गई। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त उसका पति घर से बाहर गया हुआ था। वापस लौटने पर जब उसने कमरे में पत्नी को फंदे पर लटका देखा तो उसके होश उड़ गए और उसने शोर मचाया।

शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही कलियर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए जरूरी साक्ष्य एकत्र किए।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी के अनुसार, मृतका के तीन छोटे बच्चे हैं और परिवार गहरे सदमे में है।
फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हैं। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। घटना के बाद से गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0