सोशल मीडिया पर हथियारों की नुमाइश करना पड़ा भारी नक़ली पिस्टल के सहारे रील बना कर भौकाल जमाने की कोशिश

Jan 21, 2026 - 02:11
 0
सोशल मीडिया पर हथियारों की नुमाइश करना पड़ा भारी नक़ली पिस्टल के सहारे रील बना कर भौकाल जमाने की कोशिश

हरिद्वार: सोशल मीडिया पर हथियारों का दिखावा करना एक युवक को भारी पड़ गया। नकली पिस्टल के सहारे रील बनाकर “भौकाल” जमाने की कोशिश कर रहे युवक की हेकड़ी उस वक्त निकल गई, जब ज्वालापुर पुलिस ने उसकी सच्चाई सबके सामने ला दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर सोशल मीडिया पर फैल रहे भ्रामक, डर पैदा करने वाले वीडियो पर पुलिस की कड़ी नजर बनी हुई है। इसी निगरानी के दौरान ज्वालापुर क्षेत्र में एक युवक द्वारा पिस्टल लहराते हुए वीडियो वायरल होने की सूचना पुलिस तक पहुंची, जिसे गंभीरता से लिया गया।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वायरल वीडियो की जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि युवक खुलेआम पिस्टल लहराकर इलाके में दहशत का माहौल बनाने की कोशिश कर रहा था, जिससे स्थानीय लोगों में डर और आक्रोश फैल गया था।

प्रभारी चौकी बाजार राकेश कुमार व चेतक पुलिसकर्मियों कांस्टेबल आलोक नेगी और कपिल कुमार ने आरोपी को उसके पते से पूछताछ के लिए बुलाया। पूछताछ में युवक ने कबूल किया कि वीडियो में दिखाई गई पिस्टल असली नहीं, बल्कि प्लास्टिक और रबर से बनी बच्चों की नकली बंदूक थी।
हालांकि नकली हथियार होने के बावजूद इस तरह का वीडियो सोशल मीडिया पर डालना कानून-व्यवस्था के लिए खतरा माना गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी वीरेंद्र कुमार पुत्र ओमी सिंह, निवासी मोहनपुर, थाना मण्डावली, जिला बिजनौर (वर्तमान निवासी सुभाष नगर, ज्वालापुर) को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी द्वारा सोशल मीडिया के जरिए माहौल बिगाड़ने और शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका पैदा की गई थी। आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0