ऑपरेशन प्रहार में गैंगस्टरों पर टूटा पुलिस का कहर: पूर्व में मुठभेड़ में गिरफ्त में आए गैंग लीडर भूरा उर्फ बबलू समेत 3 बदमाश दबोचे...

Apr 17, 2026 - 18:50
Apr 17, 2026 - 18:54
 0
ऑपरेशन प्रहार में गैंगस्टरों पर टूटा पुलिस का कहर: पूर्व में मुठभेड़ में गिरफ्त में आए गैंग लीडर भूरा उर्फ बबलू समेत 3 बदमाश दबोचे...

ऑपरेशन प्रहार में गैंगस्टरों पर टूटा पुलिस का कहर: पूर्व में मुठभेड़ में गिरफ्त में आए गैंग लीडर भूरा उर्फ बबलू समेत 3 बदमाश दबोचे...
नई दस्तक(मुनव्वर अली साबरी) हरिद्वार में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से गैंगस्टरों में हड़कंप मच गया है। “ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना पथरी पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए कुख्यात गैंग लीडर भूरा उर्फ बबलू समेत तीन अपराधियों को धर दबोचा।

एसएसपी नवनीत सिंह के सख्त निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान में पुलिस लगातार अपराधियों की कमर तोड़ने में जुटी है। उच्च अधिकारियों के निर्देशों का पालन करते हुए थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नशा तस्करों, संदिग्ध व्यक्तियों और गैंगस्टरों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया, देर शाम को रोह नदी पुल के पास चेकिंग के दौरान तीन संदिग्ध पुलिस को देखते ही भागने लगे, लेकिन मुस्तैद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीनों को मौके पर ही पकड़ लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि तीनों एक सक्रिय आपराधिक गैंग से जुड़े हैं, जिनमें मुख्य आरोपी भूरा उर्फ बबलू पहले भी वर्ष 2025 में पुलिस मुठभेड़ के बाद जेल जा चुका है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पथरी थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना क्षेत्र में असमाजिक तत्वों और कुख्यात बदमाश पर नकेल कसी जा रही हैं, और उनको सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है। 

पकड़े गए गैंग के सदस्य...

भूरा उर्फ बबलू पुत्र बाबू (गैंग लीडर)
इकलाख पुत्र निसार 
राशिद पुत्र नाजिर निवासी इब्राहिमपुर पथरी  

पुलिस टीम....

थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार
व०उ०नि०उपेन्द्र सिंह 
उ०नि०बबलू चौहान 
का० सुशील कुमार 
का० ब्रह्मदत्त जोशी
का० अजीत तोमर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0