पिरान कलियर में धार्मिक आस्था के नाम पर ठगने वालों पर पुलिस का एक्शन 40 लोगों का पुलिस एक्ट में चालान ऑपरेशन कालनेमी के अंतर्गत कार्रवाही
पिरान कलियर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार 40 लोगों के विरुद्ध पुलिस एक्ट में कार्रवाही ऑपरेशन कालनेमी के अंतर्गत कलियर शरीफ़ व आस पास क्षेत्र में चला सत्यापन अभियान की गई पूछताछ।
कोतवाली पिरान कलियर पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर ऑपरेशन कालनेमी के अंतर्गत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाही छद्म वेश धारण कर आमजन की धार्मिक भावनाओं का फायदा उठा रहे 40 बहरूपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई पिरान कलियर पुलिस ने कलियर शरीफ क्षेत्रान्तर्गत दरगाह शरीफ़ के आस पास बनी सराय रेन बसेरा टीन शेड जगहों पर सत्यापन अभियान चला कर ऐसे 40 व्यक्तियों को चिन्हित किया गया जिनके द्वारा तांत्रिक आदि का छद्म वेश धारण कर आम लोगों खासकर महिलाओं और युवाओं को भर्मित किया जा रहा था तथा उनके व्यक्तिगत घरेलू समस्याओं का निदान करने का झूठा भरोसा दिलाकर वित्तीय लाभ उठाया जा रहा था। सभी चिन्हित किये गए व्यक्तियों को थाने लेकर विस्तृत पूछताछ की गई और पूछताछ के बाद पुलिस एक्ट में सभी का चालान कर ऐसे तत्वों को स्पष्ट संदेश दिया गया कि धार्मिक भावनाओं का गलत फायदाउठाना प्रकाश में आता है तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाही की जायेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
