पिरान कलियर: जनपद में नशे के धंधे पर करारा प्रहार करते हुए हरिद्वार पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की।

Jun 23, 2026 - 02:53
 0
पिरान कलियर: जनपद में नशे के धंधे पर करारा प्रहार करते हुए हरिद्वार पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की।

पिरान कलियर: जनपद में नशे के धंधे पर करारा प्रहार करते हुए हरिद्वार पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर चलाए जा रहे "ऑपरेशन प्रहार" के तहत पुलिस ने एक युवक को लाखों रुपये कीमत की स्मैक के साथ गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 4.62 लाख रुपये आंकी गई है।
 
प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक द्विव्येश उपाध्याय के निर्देशन में कोतवाली कलियर पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी और एक संदिग्ध युवक को पकड़कर उसकी तलाशी ली गई।

इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक शहजाद अली के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने अब्दाल साहब रोड, इमलीखेड़ा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान अंकुश नामक युवक को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से कुल 18.50 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब करीब साढ़े चार लाख रुपये बताई जा रही है।
 
पुलिस पूछताछ में आरोपी, जो पेशे से वेल्डर है, ने बताया कि वह अधिक पैसा कमाने और स्वयं के नशे की लत का खर्च उठाने के लिए मादक पदार्थों की तस्करी कर रहा था। मामले में कोतवाली कलियर में एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किए जाने की कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंकुश पुत्र फकीरचंद, निवासी ग्राम पीरपुरा, थाना मंगलौर, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई।

कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम...
प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी/प्रभारी निरीक्षक द्विव्येश उपाध्याय
इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी शहजाद अली
उपनिरीक्षक विनोद कुमार
हेड कांस्टेबल इससार
हेड कांस्टेबल सोनू कुमार
हेड कांस्टेबल संजय रावत
कांस्टेबल आविद अली

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0