पिरान कलियर: हरिद्वार पुलिस ने एक बार फिर अपनी मुस्तैदी और तेज कार्रवाई का परिचय देते हुए दोहरी सफलता हासिल की है। नबालिग़ बच्ची को बरामद कर परिजनों के चेहरे पर मुस्कान लौटाई

Apr 6, 2026 - 22:03
 0
पिरान कलियर: हरिद्वार पुलिस ने एक बार फिर अपनी मुस्तैदी और तेज कार्रवाई का परिचय देते हुए दोहरी सफलता हासिल की है। नबालिग़ बच्ची को बरामद कर परिजनों के चेहरे पर मुस्कान लौटाई

पिरान कलियर: हरिद्वार पुलिस ने एक बार फिर अपनी मुस्तैदी और तेज कार्रवाई का परिचय देते हुए दोहरी सफलता हासिल की है।

एक ओर जहां अपहृत नाबालिग बच्ची को सकुशल बरामद कर परिजनों के चेहरे पर खुशी लौटाई गई, वहीं “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत विद्युत चोरी व धोखाधड़ी के मामलों में फरार चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार कर कानून का शिकंजा कस दिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के सख्त निर्देशों पर जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। एसएसपी के निर्देशन में संवेदनशील मामलों को प्राथमिकता देते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी के नेतृत्व में पिरान कलियर पुलिस ने नाबालिग के अपहरण के मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल टीम गठित की। इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस, स्थानीय पूछताछ और हुलिए के आधार पर सघन तलाश अभियान चलाया गया। मेहनत रंग लाई और बीती देर शाम को इमाम साहब दरगाह परिसर के पास से नाबालिग को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इस सफलता पर परिजनों ने हरिद्वार पुलिस का आभार जताया।

वहीं “ऑपरेशन प्रहार” के तहत एसएसआई देवेंद्र सिंह तोमर की अगुवाई में पुलिस टीम ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए विद्युत चोरी व धोखाधड़ी के मामलों में वांछित दो वारंटी—मुर्करम पुत्र रसूला निवासी रहमतपुर (हाल पता बेलड़ा, शामली) और गुफरान अली पुत्र गौरी निवासी मीरपुर, कोतवाली रानीपुर—को गिरफ्तार कर लिया। 
पुलिस टीम में...
1:- प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी
2:- वरिष्ठ उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह तोमर
3:- धनौरी चौकी प्रभारी पुष्कर सिंह
4:- उप निरीक्षक रामअवतार
5:- हेड कांस्टेबल रविन्द्र बालियान
6:- हेड कांस्टेबल जमशेद अली
7:- हेड कांस्टेबल सोनू कुमार
8:- कांस्टेबल भादूराम
9:- कांस्टेबल विक्रम सिंह
10:- कांस्टेबल चालक नीरज राणा।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0