शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को पिरान कलियर पुलिस ने किया गिरफ्तार।
पिरान कलियर: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को कलियर पुलिस ने किया गिरफ्तार
हरिद्वार। “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस की अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में कोतवाली पिरान कलियर पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस के अनुसार, 27 जुलाई 2026 को पीड़िता के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि आरोपी अब्दुल रहमान ने उनकी पुत्री को वर्ष 2020 से शादी का झांसा देकर लगातार दुष्कर्म किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा संख्या 178/26 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(2)(m) तथा पॉक्सो एक्ट की धाराओं 3(क), 4(2), 5(ठ) एवं 6 के तहत मामला दर्ज किया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के अंतर्गत पुलिस टीम ने फरार आरोपी की तलाश शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद 29 जुलाई 2026 को पुलिस ने आरोपी अब्दुल रहमान (23 वर्ष), पुत्र इकलाख, निवासी इमलीखेड़ा, कोतवाली पिरान कलियर, जनपद हरिद्वार को रहमतपुर गांव से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में महिला उपनिरीक्षक विशाखा असवाल एवं हेड कांस्टेबल माजिद खान शामिल रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
