नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन: 1 लाख की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार
देवभूमि को नशा मुक्त बनाने के अभियान में पिरान कलियर पुलिस ने एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। लगातार चल रही सख्त कार्रवाई के बीच पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से भारी मात्रा में अवैध चरस बरामद की है।
चेकिंग के दौरान दबिश, आरोपी गिरफ्तार.....
पुलिस टीम ने 21 अप्रैल को सघन चेकिंग अभियान के दौरान ग्राम तेलीवाला निवासी विपिन कुमार (32 वर्ष) को दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से 438 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 1 लाख रुपये आंकी गई है।
शातिर तरीका आया सामने....
पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह अलग-अलग गांवों में घूमकर नशेड़ियों से छोटी-छोटी मात्रा में चरस इकट्ठा करता था और फिर उसे ऊंचे दामों पर बेचकर मोटा मुनाफा कमाता था। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज दर्ज कर लिया गया है। उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है।