हैवानियत की हदें पार:किशोरी के साथ किया सामूहिक बलात्कार आरोपियों के चंगुल से अर्धनग्न अवस्था मे भाग कर बचाई जान। गांव की महिला ने कपड़े दे कर पुलिस को दी सूचना।

Jul 14, 2026 - 14:33
Jul 14, 2026 - 14:34
 0
हैवानियत की हदें पार:किशोरी के साथ किया सामूहिक बलात्कार आरोपियों के चंगुल से अर्धनग्न अवस्था मे भाग कर बचाई जान। गांव की महिला ने कपड़े दे कर पुलिस को दी सूचना।

हरिद्वार: लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से प्रेमी युवक के साथ बाइक पर घूमने निकली किशोरी को पथरी क्षेत्र में कुछ युवकों ने रोक लिया। आरोप है कि नशे में धुत्त आरोपितों ने किशोरी के परिचित युवक की पिटाई कर उसे भगा दिया। इसके बाद किशोरी को खेत में ले जाकर गैंगरेप किया गया। किशोरी ने किसी तरह भागकर जान बचाई और ग्रामीणों से मदद मांगी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, लक्सर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक किशोरी अपने प्रेमी युवक के साथ पथरी थाना क्षेत्र के गांव से होती हुई काठा पीर दरगाह की ओर बाइक पर जा रही थी। गांव से थोड़ी दूरी पर खेतों में करीब सात-आठ युवकों ने दोनों को रोक लिया और प्रेमी की पिटाई करते हुए भगा दिया। आरोप है कि नशे में धुत्त आरोपितों ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ की और अश्लील हरकत करते हुए उसे खेत मे ले गए। जहां कई युवकों ने गैंगरेप किया। उधर, किशोरी के स्वजन स्थानीय लक्सर पुलिस के साथ मिलकर लापता बेटी की तलाश करते रहे। एक महिला व ग्रामीणों की मदद से किशोरी अपने स्वजनों तक पहुंची। पीड़िता की आपबीती सुनकर स्वजनों के होश उड़ गए। उन्होंने पथरी थाने में शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई। पथरी थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बताया कि पीड़िता का मेडिकल भी कराया जा रहा है।

---------------------------------------------------------------------

रात भर रखने पर हुआ झगड़ा

पीड़िता ने स्वजनों को बताया कि रात भर उसे बंधक बनाए रखने की बात पर आरोपितों के बीच कहासुनी हो गई। उसी दौरान वह किसी तरह उनके चुंगल से छुटकर अर्द्धनग्न हालत में खेतों के रास्ते जान बचाकर भागी और एक घर में छिपकर पनाह ली। जहां एक महिला ने किशोरी की हालत देखकर कपड़े देते हुए ग्रामीणों को जानकारी दी। तब किशोरी की मुलाकात स्वजनों से हुई। आरोपित युवक शिवगढ़, फूलगढ़ आदि गांवों के बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। वहीं, पीटकर भगाए गए प्रेमी ने डर के कारण पुलिस या स्वजनों को सूचना नहीं दी। मुकदमा दर्ज होने पर पुलिस अब प्रेमी के बयान भी दर्ज करेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0