हरिद्वार: रोडीबेलवाला क्षेत्र में बाबा की बेरहमी से हत्या का मामला महज 12 घंटे में खुल गया। डंडे और पत्थर से किए गए इस खौफनाक हत्याकांड में पुलिस ने नेपाली मूल के आरोपी को धर दबोचा।

Apr 22, 2026 - 16:47
 0
हरिद्वार: रोडीबेलवाला क्षेत्र में बाबा की बेरहमी से हत्या का मामला महज 12 घंटे में खुल गया। डंडे और पत्थर से किए गए इस खौफनाक हत्याकांड में पुलिस ने नेपाली मूल के आरोपी को धर दबोचा।

हरिद्वार: रोडीबेलवाला क्षेत्र में बाबा की बेरहमी से हत्या का मामला महज 12 घंटे में खुल गया। डंडे और पत्थर से किए गए इस खौफनाक हत्याकांड में पुलिस ने नेपाली मूल के आरोपी को धर दबोचा। अंडरपास के पास पीपल के पेड़ के नीचे रहने वाले अज्ञात साधु की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई थी, लेकिन पुलिस की फुर्ती ने मामले को जल्द ही बेनकाब कर दिया।

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मृतक की शिनाख्त और आरोपी की गिरफ्तारी को प्राथमिकता दी। पहचान न होने पर पुलिस खुद वादी बनी और मुकदमा दर्ज कर फोरेंसिक टीम के साथ साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए गए।

शहर कोतवाल कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में गठित टीमों ने डिजिटल और मैनुअल पुलिसिंग का सहारा लेते हुए संदिग्ध की तलाश तेज की। मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया और चश्मदीदों से मिली जानकारी के आधार पर गंगा सभा की अस्थायी पार्किंग में दबिश दी गई, जहां एक पेड़ के नीचे सो रहे संदिग्ध को हिरासत में लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम दीपक थापा निवासी नेपाल बताया। उसने कबूल किया कि पहले हुए विवाद का बदला लेने के लिए उसने नशे की हालत में डंडे और फिर पत्थर से वार कर बाबा की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं और शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है।
पुलिस टीम....
1:- प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा,
2:- व0उ0नि0 गोपाल दत्त भट्ट,
3:- उ0नि0 नवीन नेगी,
4:- हे0का0 सतीश नोटियाल,
5:- हे0का0 सतेंद्र कुमार,
6:- का0 अजीत तोमर.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0