हरिद्वार: कोतवाली रानीपुर क्षेत्र में वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर लगाम कसते हुए पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।

Apr 6, 2026 - 21:50
 0
हरिद्वार: कोतवाली रानीपुर क्षेत्र में वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर लगाम कसते हुए पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।

हरिद्वार: कोतवाली रानीपुर क्षेत्र में वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर लगाम कसते हुए पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। नशे की लत में डूबे चार शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 10 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। ये आरोपी नशे की पूर्ति और शौक पूरे करने के लिए बाइक चोरी कर औने-पौने दामों में बेच दिया करते थे।

पुलिस कप्तान नवनीत सिंह भुल्लर ने रानीपुर कोतवाली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि उत्तराखण्ड पुलिस ऐप के माध्यम से दर्ज ई-एफआईआर के आधार पर रानीपुर, सिडकुल और अन्य क्षेत्रों में सक्रिय इस गैंग पर नजर रखी जा रही थी। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने सख्त रणनीति अपनाते हुए इस गिरोह को पकड़ने में सफलता पाई।

प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भण्डारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने डिजिटल साक्ष्यों, सुरागरसी-पतारसी और सघन चेकिंग अभियान के जरिए नहर पटरी स्थित श्मशान घाट के पास से चार संदिग्धों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे रानीपुर, सिडकुल और दिल्ली क्षेत्र से मोटरसाइकिलें चोरी कर नहर किनारे झाड़ियों में छिपा देते थे और बाद में कबाड़ियों या राहगीरों को सस्ते दामों में बेच देते थे।

पुलिस की सख्ती के आगे आरोपियों ने अपने गुनाह कबूलते हुए कई वारदातों का खुलासा किया। उनकी निशानदेही पर कुल 10 मोटरसाइकिलें बरामद की गईं, जिनमें रानीपुर, सिडकुल, फरीदाबाद और दिल्ली क्षेत्र से चोरी की गई बाइक शामिल हैं। फिलहाल अन्य बरामद वाहनों के संबंध में जांच जारी है और आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी....
विपिन पुत्र राजवीर (मुजफ्फरनगर), गौरव पुत्र मांगेराम (लक्सर), नितिन पुत्र धर्मराज (मुरादाबाद), गौरव पुत्र सुरेश कुमार (नारसन)।
पुलिस टीम....
इस सफलता में प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भण्डारी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार, उपनिरीक्षक सुबोध घिल्डियाल, हेड कांस्टेबल गोपीचंद, कांस्टेबल संजय बलूनी, अर्जुन रावत, वीर सिंह और अजय की अहम भूमिका रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0