ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन, 17 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार नशे के कारोबार पर हरिद्वार पुलिस की सर्जिकल
ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन, 17 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
नई दस्तक:(मुनव्वर अली)
नशे के कारोबार पर हरिद्वार पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक
बहादराबाद, हरिद्वार। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार-2026” अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस लगातार नशा तस्करों पर शिकंजा कस रही है। इसी क्रम में कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 17 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बहादराबाद के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने 31 जुलाई 2026 को गश्त एवं चेकिंग के दौरान श्मशान घाट बहादराबाद से आगे पुलिया के पास कच्चे रास्ते पर कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली, जिसके कब्जे से 17 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोहेल पुत्र अमजद, निवासी ड्रीमलैंड होटल वाली गली, कस्बा बहादराबाद, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। हरिद्वार पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
