होली पर ग्राम प्रधान के घर हमला करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, तमंचे से फायरिंग का वीडियो भी आया सामने

Mar 8, 2026 - 20:58
 0


हरिद्वार। होली के दिन ग्राम प्रधान के घर में घुसकर लाठी-डंडों, तलवार और तमंचे से जानलेवा हमला करने वाले चार आरोपियों को सिडकुल थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और लगातार दबिश देकर यह सफलता हासिल की। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में भी लगातार दबिश दे रही है।


मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के सख्त निर्देश दिए थे। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस की अलग-अलग टीमें बनाकर कई स्थानों पर दबिश दी गई। एसएसपी ने साफ कहा है कि जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


थाना सिडकुल प्रभारी नितेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और मैनुअल पुलिसिंग के आधार पर घटना में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक 5 मार्च को वादी प्रमोद पाल की तहरीर पर थाना सिडकुल में राजीव पाल समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।


तहरीर में आरोप लगाया गया था कि सभी आरोपी एक राय होकर लाठी-डंडों और तलवार से लैस होकर वादी के घर में घुस आए और वादी तथा उसके परिजनों के साथ मारपीट करते हुए गाली-गलौज की। इस दौरान आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर भी किया। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक अनिल बिष्ट को सौंपी गई थी।
गिरफ्तार आरोपी:
जतिन उर्फ भारत पुत्र परमाल सिंह, निवासी जयराम जोत, थाना कर्नलगंज, जिला गोंडा (उ.प्र.)
राजीव पाल पुत्र जंग बहादुर, निवासी ग्राम मंसूरपुर, थाना मंसूरपुर, जिला मुजफ्फरनगर (उ.प्र.)
रोहन सिंह पुत्र सुरेश कुमार, निवासी ग्राम धारूवाला मंडावली, थाना बिजनौर, जिला बिजनौर (उ.प्र.)
सागर पुत्र मामचंद, निवासी ग्राम रामपुर मनिहारन, थाना मनिहारन, जिला सहारनपुर (उ.प्र.)
पुलिस टीम:
थानाध्यक्ष नितेश शर्मा, व0उ0नि0 देवेन्द्र तोमर, उ0नि0 अनिल बिष्ट, हे0का0 संजय सिंह, हे0का0 देशराज, हे0का0 जितेन्द्र मलिक, का0 रोहित कुमार, का0 गजेन्द्र तोमर, का0 अनिल कण्डारी, का0 मनीष और का0 अरविन्द कुमार।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0