रिश्वतखौरी का खेल कैमरे में क़ैद वायरल वीडियो के बाद एसएसपी की सख्ती प्रभारी को किया लाइन हाज़िर

Jan 20, 2026 - 17:17
Jan 20, 2026 - 17:19
 0
रिश्वतखौरी का खेल कैमरे में क़ैद वायरल वीडियो के बाद एसएसपी की सख्ती प्रभारी को किया लाइन हाज़िर

"रिश्वतखोरी का खेल कैमरे में कैद, वायरल वीडियो के बाद एसएसपी की सख्ती— चौकी प्रभारी को किया लाइन हाजिर..

हरिद्वार! हरिद्वार पुलिस एक बार फिर सवालों के घेरे में है। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र की लण्ढौरा चौकी के प्रभारी दारोगा का रुपये लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया।

वायरल वीडियो में चौकी प्रभारी न केवल खुलेआम पैसों का लेनदेन करते दिखाई दे रहे हैं, बल्कि अन्य पुलिसकर्मियों की मौजूदगी भी साफ नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला टैंकरों से तेल निकालने वाले गिरोह से अवैध वसूली से जुड़ा हुआ है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की भूमिका और संरक्षण के आरोप भी चर्चा में आ गए हैं।

सूत्रों के मुताबिक, वीडियो जैसे ही वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचा, पूरे प्रकरण की गोपनीय जांच शुरू कर दी गई। प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर लण्ढौरा चौकी में तैनात उपनिरीक्षक महिपाल सैनी को अनुशासनहीनता और विभाग की छवि को नुकसान पहुंचाने के आरोप में पुलिस लाइन रोशनाबाद भेज दिया गया।
चौंकाने वाली बात यह है कि उपनिरीक्षक महिपाल सैनी पूर्व में भी विभागीय कार्रवाई झेल चुके हैं। इसके बावजूद उन्हें दोबारा चौकी प्रभारी जैसी अहम जिम्मेदारी मिलना विभाग की आंतरिक निगरानी और तैनाती व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने साफ कहा है कि भ्रष्टाचार के मामलों में किसी भी स्तर पर ढिलाई नहीं बरती जाएगी। पूरे मामले की विभागीय जांच कराई जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की सख्त कार्रवाई तय की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 1
Wow Wow 1