कांवड़ यात्रा में हुड़दंग करने वाले 4 युवकों पर बहादराबाद पुलिस की कार्रवाई, शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में पकड़े गए
नई दस्तक | हरिद्वार
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग करने वाले 4 युवकों पर बहादराबाद पुलिस की कार्रवाई, शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में पकड़े गए
हरिद्वार। कांवड़ यात्रा के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हरिद्वार पुलिस लगातार सतर्क है। इसी क्रम में बहादराबाद पुलिस ने यात्रा के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वाले चार युवकों के खिलाफ कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार, 29 जुलाई 2026 को बहादराबाद थाना क्षेत्र में गश्त और चेकिंग के दौरान रघुनाथ मॉल के पास चार युवक शराब के नशे में कांवड़ यात्रियों के बीच अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर उन्हें उकसाते हुए मिले। पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने और विवाद की स्थिति उत्पन्न करने लगे।
पुलिस का कहना है कि आरोपितों की हरकतों से कांवड़ियों के भड़कने तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बिगड़ने की आशंका थी। मौके पर मौजूद राहगीरों और कांवड़ियों में भी इन युवकों के व्यवहार को लेकर रोष देखा गया। स्थिति को नियंत्रित करते हुए पुलिस ने चारों को हिरासत में लेकर धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की।
कार्रवाई किए गए आरोपित
आकाश पुत्र राकेश, निवासी खानपुर, शिव पार्क, थाना नेबसराय, नई दिल्ली। विशाल पुत्र रमेश कुमार, निवासी एफ-6, जवाहर पार्क, थाना नेबसराय, नई दिल्ली। नीरज पुत्र किशन लाल, निवासी बी-ब्लॉक, संगम विहार, थाना तिगड़ी, नई दिल्ली।
धर्मेन्द्र पुत्र देव सिंह, निवासी मदनगीर, थाना दक्षिण साकेत, नई दिल्ली।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
उपनिरीक्षक विकास रावत,कांस्टेबल प्रीतम तोमर,कांस्टेबल अवनेश राणा,पीआरडी जवान अमजद
हरिद्वार पुलिस ने कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं से शांति, अनुशासन और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
