भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी सख्त अभियान के बीच देहरादून विजिलेंस टीम ने रुड़की में बड़ी कार्रवाई सुपरवाइज़र रखी सैनी को रंगे हाथ पकड़ा

Mar 25, 2026 - 15:59
 0
भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी सख्त अभियान के बीच देहरादून विजिलेंस टीम ने रुड़की में बड़ी कार्रवाई सुपरवाइज़र रखी सैनी को रंगे हाथ पकड़ा

रुड़की: भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी सख्त अभियान के बीच देहरादून विजिलेंस टीम ने रुड़की में बड़ी कार्रवाई करते हुए बाल विकास विभाग में तैनात एक सुपरवाइजर को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सुपरवाइजर राखी सैनी को 50 हजार रुपये की घूस लेते ही टीम ने मौके पर दबोच लिया।

सतर्कता विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, थाना सतर्कता सेक्टर देहरादून में दर्ज मुकदमा संख्या 6/2026 के आधार पर यह ट्रैप कार्रवाई अंजाम दी गई। शिकायत में आरोप था कि सुपरवाइजर द्वारा एक आंगनबाड़ी सहायिका से प्रमोशन दिलाने के बदले 50,000 रुपये की मांग की गई थी।

शिकायत की पुष्टि के बाद विजिलेंस टीम ने रणनीति बनाकर जाल बिछाया। तय प्लान के मुताबिक जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम हाथ में ली, टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि यही 50 हजार की गड्डी आरोपी के लिए सबूत बन गई।

इस पूरे मामले में विकास भवन रोशनाबाद स्थित डीपीओ कार्यालय से जुड़े अधिकारी धर्मवीर सिंह का नाम भी जांच में सामने आया है। उनकी भूमिका को लेकर सतर्कता विभाग गहराई से जांच कर रहा है और पूरे मामले की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मचा हुआ है और अन्य कर्मचारियों में भी दहशत का माहौल देखा जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0