हर की पैड़ी पर बड़ा हादसा टला, जल पुलिस ने गंगा के तेज बहाव में बह रहे युवक को बचाया
गंगा के तेज बहाव में बह रहे युवक को जल पुलिस ने सकुशल बचाया
हरिद्वार | नई दस्तक
हरिद्वार की विश्व प्रसिद्ध हर की पैड़ी पर शुक्रवार को गंगा में स्नान के दौरान एक युवक तेज बहाव की चपेट में आकर बहने लगा। मौके पर तैनात जल पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से युवक की जान बच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 31 जुलाई 2026 को अभिषेक (24 वर्ष) पुत्र सुरेंद्र कुमार, निवासी मंगोलपुरी, दिल्ली, शिवसेतु के निकट हर की पैड़ी पर गंगा स्नान कर रहे थे। इसी दौरान वह गंगा के तेज बहाव में फंसकर बहने लगे, जिससे वहां मौजूद श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही एएसआई अतुल सिंह के नेतृत्व में जल पुलिस हर की पैड़ी गश्त दल ने बिना समय गंवाए तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया। जल पुलिस की टीम ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए अभिषेक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
रेस्क्यू के बाद अभिषेक के साथी निशांत को भी गंगा में स्नान के दौरान पूरी सावधानी बरतने की हिदायत दी गई। आवश्यक समझाइश देने के बाद अभिषेक को सुरक्षित उनके सुपुर्द कर दिया गया।
जल पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि गंगा में स्नान करते समय निर्धारित सुरक्षित क्षेत्रों में ही स्नान करें तथा तेज बहाव वाले स्थानों पर जाने से बचें। प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन कर ही गंगा स्नान करें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
