लक्सर कोतवाली क्षेत्र में 11.52 ग्राम स्मेक के साथ दो रसकर गिरफ्तार एन डी पी एस में कार्रवाही
कोतवाली लक्सर क्षेत्र में पुलिस ने दो नाश तस्करों को 11.52 ग्राम स्मेक के साथ हिरासत में लिया है NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश करने की तैयारी है।
जनपद को नशा मुक्त करने व नाश (स्मेक/चरस/गांजा/ व अवैध शराब आदि) तस्करों के विरुद्ध कार्रवाही किये जाने हेतु वरिष्ठ हरिद्वार पुलिस अधिक्षक द्वारा पुलिस को सख्त निर्देश दिये गये हैं कि नशा तस्करों को किसी भी सूरत में बख्शा नही जाये।
निर्देशों का पालन करते हुये कोतवाली लक्सर क्षेत्र में 11.52 ग्राम अवैध स्मेक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।आरोपी नितेश कुमार रेशम माजरी थाना डोईवाला, समीर रेशम माजरी थाना डोईवाला के विरुद्ध एन डी पी एस एक्ट में मुक़दमा दर्ज कर आरोपियों को न्यायलय में पेश किया जायेगा।
गिरफ्तार करने वाली टीम में दीपक चौधरी,कर्मवीर सिंह,शूरवीर सिंह,दीवान सिंह नेगी,अरुण कुमार,कपिल चौहान,मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
