रसूलपुर में घर का कुंडा तोड़कर 2 लाख रुपये व जेवरात चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी की संपत्ति बरामद
ऑपरेशन प्रहार के तहत पिरान कलियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नकबजनी का खुलासा
नई दस्तक:- (मुनव्वर अली साबरी)
रसूलपुर में घर का कुंडा तोड़कर 2 लाख रुपये व जेवरात चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी की संपत्ति बरामद
पिरान कलियर, हरिद्वार। ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत पिरान कलियर पुलिस ने नकबजनी की घटना का खुलासा करते हुए दो फरार वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात तथा एक लाख रुपये की नकदी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 03 अगस्त 2026 को ग्राम रसूलपुर तेलीवाला निवासी प्रदीप कुमार ने कोतवाली पिरान कलियर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्तियों ने उनके घर के दरवाजे का कुंडा तोड़कर कमरे में रखी अलमारी को भी तोड़ दिया और उसमें रखे करीब दो लाख रुपये तथा सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 184/26, धारा 331(3), 305, 317(2) बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
घटना के खुलासे और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर पिरान कलियर पुलिस ने टीम गठित की। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 07 अगस्त को हद्वीपुर गांव से दो फरार आरोपियों को चोरी की संपत्ति के साथ गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभय सैनी पुत्र अनिल कुमार, निवासी डाडा पट्टी, थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार, उम्र 24 वर्ष तथा आदित्य सैनी उर्फ आदि पुत्र राजकुमार सैनी, निवासी रसूलपुर तेलीवाला, थाना कलियर, जनपद हरिद्वार, उम्र 19 वर्ष के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 02 पचागले, 06 जोड़ी बिछुए, 21 सिक्के, 04 कंगन (सभी सफेद धातु के) तथा 01 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में से एक के विरुद्ध थाना फतेहपुर, सहारनपुर और थाना भगवानपुर में पूर्व में 04 आपराधिक अभियोग दर्ज हैं। दूसरे आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।
गिरफ्तार दोनों आरोपियों को पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुलिस टीम में शामिल रहे
देवेन्द्र सिंह,सोनू कुमार,इसरार अली,
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
