ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी शिक्षाविद एवं हिन्दी साहित्यकार डॉ रजनीश सैनी

Jan 26, 2026 - 17:44
Jan 26, 2026 - 17:49
 0
ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी शिक्षाविद एवं हिन्दी साहित्यकार डॉ रजनीश सैनी

ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी l
शिक्षाविद एवं हिन्दी साहित्यकार डॉ रजनीश सैनी l


आज श्रीमती शीला देवी इंटर कॉलेज डाडा पट्टी में 77वें गणतंत्र दिवस को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया l मुख्य अतिथि वरिष्ठ समजसेवी,शिक्षाविद एवं 
देवभूमि जागृति फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रजनीश सैनी,अति विशिष्ट अतिथि कॉलेज प्रबंधक चंद्रवीर सैनी,अनिल सैनी,दिनेश सैनी के द्वारा ध्वजारोहण किया गया l ध्वजारोहण के उपरांत सभी अतिथियों एवं कॉलेज के बच्चों के द्वारा तिरंगे को सलामी देते हुए देश प्रेम की भावना,देश के लिए मर मिटने का प्रण लिया lसांस्कृतिक कार्यक्रम से पहले माता सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया l विद्यालय के बच्चों के द्वारा देश भक्ति गीतो,झांकियां एवं छोटे-छोटे के नृत्य में सभी का मन मोह लिया l राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रजनीश सैनी अपने संबोधन में कहा कि हमारा देश 15 अगस्त 1947 वह स्वतंत्र हुआ था लेकिन पूर्ण रूप से 26 जनवरी 1950 को स्वतंत्रता प्राप्त हुई थी l सभी देशवासियों हमें धार्मिक उत्सव को भी राष्ट्रीय पर्वों की तरह से भी बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाना चाहिए l हमें देशभक्तों,वीर सैनिकों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सदैव याद रखना चाहिए क्योंकि उन्होंने देश को आजाद करने में प्राण निछावर देश को स्वतंत्र कराया था l कार्यक्रम में सांस्कृतिक स्थिति के रूप में बच्चों को पुरस्कार कर सम्मानित किया गया l कॉलेज स्टाफगण में प्रधानाचार्य कोमल सैनी,हिमांशु सैनी,पिंटू सैनी,साक्षी पवार,अनुपम सैनी,वरिष्ठ लिपिक विशेष सैनी,राधिका,सरिता,ज्योति सैनी,लिपिकावीर,रजनी सैनी,शैली सैनी,आयशा,सपना,अरुणा,मोनिका सैनी,शिखा सैनी,निकिता,पारुल,आसरा, विनोद सैनी,ओमवीर सैनी,अरुण सैनी एवं सचिन सैनी आदि उपस्थित रहे

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0