फूल गढ़ किशोरी बलात्कार प्रकरण में पुलिस की बड़ी कार्रवाही किशोरी को पकड़ कर खेत मे लेजाने वाले तीनो आरोपी पकड़े।

Jul 20, 2026 - 17:21
 0
फूल गढ़ किशोरी बलात्कार प्रकरण में पुलिस की बड़ी कार्रवाही किशोरी को  पकड़ कर खेत मे लेजाने वाले तीनो आरोपी पकड़े।

हरिद्वार। फूलगढ़ नाबालिग रेप प्रकरण में हरिद्वार पुलिस ने एक और बड़ी कार्यवाही करते हुए तीन और आरोपियों को दबोच लिया है। पकड़े गए आरोपियों में दो किशोर (नाबालिग) भी शामिल हैं, जिन्हें पुलिस ने संरक्षण में लिया है। इन आरोपियों पर पीड़िता को बहला-फुसलाकर पथरी के जंगल में लाने का आरोप है। पुलिस इस मामले में मुख्य वारदात को अंजाम देने वाले 06 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।


बहला-फुसलाकर जंगल ले गए थे आरोपी
घटनाक्रम के अनुसार, बीते 12 जुलाई 2026 की रात को फूलगढ़ स्थित जंगल के पास एक लड़के के साथ मारपीट की गई थी और लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की जघन्य वारदात को अंजाम दिया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए हरिद्वार पुलिस लगातार आरोपियों की धरपकड़ में जुटी थी।
इसी कड़ी में दिनांक 18 जुलाई 2026 को पुलिस टीम ने उन तीन आरोपियों को भी ढूंढ निकाला, जो लड़की को बहला-फुसलाकर जंगल तक लेकर आए थे। पूछताछ में यह चौंकाने वाला खुलासा भी हुआ है कि पकड़ा गया एक नाबालिग आरोपी पिछले एक साल से पीड़िता के संपर्क में था।
एक आरोपी गिरफ्तार, दो किशोर संरक्षण में
पुलिस ने नियमानुसार कार्यवाही करते हुए दोनों नाबालिगों को संरक्षण में लिया है, जबकि एक बालिग आरोपी को हिरासत में लिया गया है। पकड़े गए बालिग आरोपी की पहचान इस प्रकार है:
 तनवीर (उम्र 25 वर्ष), पुत्र मसकूर, निवासी: ग्राम सुल्तानपुर, कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार।
सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम
इस मामले का पर्दाफाश करने और आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने में नीचे दी गई पुलिस टीम की मुख्य भूमिका रही:
1. म.उ.नि. शाहिदा परवीन
2. हे.कां. नारायण राणा
3. कां. मुकेश चौहान
4. कां. दीपक चौधरी
5. कां. नारायण सिंह
6. कां. राकेश नेगी

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0