पिरान कलियर बहादराबाद रोड पर एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार युवक मौत युवक को रौंद कर डंपर चालक फ़रार

Jan 25, 2026 - 16:51
 0
पिरान कलियर बहादराबाद रोड पर एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार युवक मौत  युवक को रौंद कर डंपर चालक फ़रार

हरिद्वार। बहादराबाद से पिरान कलियर जाने वाले मार्ग पर रविवार को एक और दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसमें बाइक सवार युवक की जान चली गई। बहादराबाद–कलियर मार्ग स्थित सलेमपुर मोड़ पर अज्ञात डंपर ने युवक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि डंपर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार मृतक बहादराबाद थाना क्षेत्र के बेगमपुर स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत था और मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रामपुर मुरादाबाद का निवासी बताया जा रहा है। युवक रोजाना की तरह बाइक से अपने गंतव्य की ओर जा रहा था, तभी सलेमपुर मोड़ के पास डंपर ने उसे कुचल दिया।

घटना की सूचना मिलते ही चेतक कर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं बहादराबाद थाने के एसएसआई नितिन सिंह बिष्ट भी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी जुटाई।

पुलिस ने मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। फरार डंपर चालक और वाहन की तलाश तेज कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है और जल्द ही आरोपी चालक को चिन्हित कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0