हरिद्वार: ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बड़ी कार्रवाई, आत्महत्या के दुष्प्रेरण मामले में महिला समेत 3 आरोपी गिरफ्तार,
हरिद्वार: ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बड़ी कार्रवाई, आत्महत्या के दुष्प्रेरण मामले में महिला समेत 3 आरोपी गिरफ्तार
नई दस्तक | हरिद्वार/पिरान कलियर
हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत कोतवाली पिरान कलियर पुलिस ने आत्महत्या के दुष्प्रेरण के एक गंभीर मामले में फरार चल रहे महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 21 जुलाई 2026 को वादी नीटूराम पुत्र स्वर्गीय बाबूराम, निवासी नई मंडी, कस्बा झबरेड़ा, थाना झबरेड़ा, जनपद हरिद्वार ने कोतवाली पिरान कलियर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी पुत्री को उसके ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा लगातार गाली-गलौज, मारपीट और प्रताड़ित किया जाता था, जिसके चलते उसकी मृत्यु हो गई।
वादी की तहरीर के आधार पर कोतवाली पिरान कलियर में मु0अ0सं0 163/26 के तहत मामला दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के अंतर्गत वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीम गठित की गई।
पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए 31 जुलाई 2026 को ग्राम हबीबपुर निवादा से मामले में वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में मृतका का पति, ससुर तथा सास शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध धारा 85/108 बीएनएस के तहत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी एक महिला सहित बसंतकुमार विनय कुमार,
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश बिष्ट,उपनिरीक्षक शहजाद अली, हेड कांस्टेबल संजय सिंह,हेड कांस्टेबल बबलू कुमार,महिला कांस्टेबल सरिता राणा
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
