ज़िले में फरार वारंटियों के ख़िलाफ़ हरिद्वार पुलिस की कार्रवाही का असर लंबे समय से फरार चल रहे ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत 30 वारंटी दबोचे

Apr 9, 2026 - 15:22
 0
ज़िले में फरार वारंटियों के ख़िलाफ़ हरिद्वार पुलिस की कार्रवाही का असर लंबे समय से फरार चल रहे ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत 30 वारंटी दबोचे

हरिद्वार: जनपद में फरार वारंटियों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का “ऑपरेशन प्रहार” लगातार असर दिखा रहा है। लंबे समय से न्यायालय की आंखों में धूल झोंक रहे वारंटियों पर पुलिस ने ऐसा शिकंजा कसा कि एक ही दिन में 30 वारंटी धर दबोचे गए। सुबह से देर शाम तक चली इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से वारंटियों में हड़कंप मच गया और कई ठिकानों पर पुलिस की दबिश से इलाके में खासी हलचल रही।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के सख्त निर्देश पर जनपद के सभी थाना व कोतवाली प्रभारियों को स्पष्ट आदेश दिए गए थे कि न्यायालय से जारी वारंटों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। इसी क्रम में पुलिस टीमों ने सक्रियता दिखाते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों में अभियान चलाकर फरार चल रहे वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी।

इस विशेष अभियान के तहत कोतवाली ज्वालापुर, रुड़की, नगर, रानीपुर, सिडकुल, कनखल, बहादराबाद, झबरेड़ा, मंगलौर और गंगनहर क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई की गई। कई मामलों में लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे आरोपियों को उनके घरों और संभावित ठिकानों से हिरासत में लिया गया।

पुलिस की इस कार्रवाई में जुआ अधिनियम, आबकारी अधिनियम, एनआई एक्ट और विभिन्न आपराधिक धाराओं से जुड़े वारंटी शामिल रहे। खास बात यह रही कि कुछ वारंटियों के खिलाफ एक से अधिक वारंट लंबित थे, जिन्हें भी एक साथ गिरफ्तार किया गया।

हरिद्वार पुलिस का यह अभियान न केवल न्यायालय के आदेशों के पालन में अहम भूमिका निभा रहा है, बल्कि पीड़ितों को न्याय दिलाने की दिशा में भी एक मजबूत कदम साबित हो रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि “ऑपरेशन प्रहार” आगे भी इसी सख्ती के साथ जारी रहेगा और किसी भी वारंटी को बख्शा नहीं जाएगा।
गिरफ्तार वारंटियों की सूची....


कोतवाली ज्वालापुर.....
आशीष पुत्र स्व0 हनुमान निवासी गोविन्दपुरी, बिजेन्द्र पुत्र ईशम सिंह निवासी विष्णुलोक कॉलोनी, नितेश कुमार पुत्र चन्द्रपाल निवासी मोहल्ला कडच्छ, दीपक पुत्र मायाराम निवासी विष्णुलोक कॉलोनी, पवन पुत्र पुन्नू लाल निवासी मोहल्ला तेलियान।
कोतवाली रुड़की.....
विकास बलिया पुत्र स्व0 विजय बलिया निवासी मोहल्ला सोत, नरेंद्र सिंह पुत्र बाबू सिंह निवासी आदर्श नगर, मोहित पुत्र राकेश निवासी साउथ सिविल लाइन, राहुल पुत्र रेशपाल निवासी मोहनपुरा।
कोतवाली नगर.....
अक्षय चावला पुत्र भूषण कुमार चावला निवासी गणेशपुरम, आशु गुप्ता उर्फ गोंचू पुत्र सिधू गुप्ता निवासी विकास कॉलोनी, विजय पुत्र झबल सिंह निवासी मायापुर।
कोतवाली रानीपुर....
रवि कुमार पुत्र मेवालाल निवासी सुभाष नगर, एक महिला वारंटी निवासी रावली महदूद, नितीश कुमार उर्फ मिंटू पुत्र जगराज निवासी रावली महदूद।
थाना सिडकुल.....
मोनू पुत्र शोभाराम निवासी रावली महदूद।
कोतवाली कनखल.....
विवेक कुमार उर्फ सोनू पुत्र सलेखचंद निवासी बैरागी कैंप।
कोतवाली बहादराबाद.....
सुमित पुत्र साधूराम निवासी रामपुर दरेड़ा, अजीत पुत्र बबलू निवासी रामपुर दरेड़ा।
कोतवाली झबरेड़ा.....
सवर सिंह पुत्र जयपाल निवासी पावटी मानकपुर।
कोतवाली मंगलौर.....
तौसीफ अली पुत्र तासिन निवासी चंदनपुर भगवानपुर।
कोतवाली गंगनहर.....
शकील अहमद पुत्र जमील अहमद निवासी रामपुर, जुगनू पुत्र दिनेश कुमार निवासी सरस्वती विहार, पवन धूलिया पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी सुभाष नगर, सोमपाल सिंह पुत्र जय सिंह निवासी ग्राम मौलाना, अजय धीमान उर्फ फिल्टर पुत्र सतीश धीमान निवासी पुरानी तहसील, गौरव शर्मा पुत्र पवन कुमार शर्मा निवासी सुभाष नगर, सनोज कुमार पुत्र महेंद्र सिंह निवासी टिकोला कला, सुशील कुमार पुत्र प्रेम सिंह निवासी रायसी तथा एक महिला वारंटी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0