कांवड़ मेले में हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन, 32 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
कांवड़ मेले में हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन, 32 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
नई दस्तक:(मुनव्वर अली साबरीं)
हरिद्वार। कांवड़ मेले के दौरान नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार एवं नशा मुक्ति अभियान के तहत थाना बुग्गावाला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से करीब 32.60 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 8 लाख रुपये बताई जा रही है। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (UK17T8746) भी कब्जे में ली गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बुग्गावाला पुलिस ने 1 अगस्त 2026 को ग्राम सावनशेर के पास चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्ध युवकों को रोका। तलाशी लेने पर उनके पास से 32.60 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। इस संबंध में थाना बुग्गावाला में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ के दौरान पुलिस को बड़े ड्रग्स पैडलरों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। पुलिस ने बताया कि इन तस्करों की गिरफ्तारी के लिए अलग टीम का गठन कर कार्रवाई तेज कर दी गई है। गिरफ्तार आरोपी शहबान पुत्र कुर्बान, निवासी ग्राम सिकरोड़ा, थाना भगवानपुर
नदीम पुत्र कबीर, निवासी ग्राम सिकरोड़ा, थाना भगवानपुर पर संबंधित धाराओं में कार्रवाही की जा रही है। तस्करों को पकड़ने वाली टीम में ,थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा, उपनिरीक्षक मनोज कुमार,अपर उपनिरीक्षक नवीन पंवार, हेड कांस्टेबल हरिओम शामिल रहे।
हरिद्वार पुलिस का कहना है कि जनपद में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी कीमत पर नशे के कारोबार को पनपने नहीं दिया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
