फैक्ट्री का ताला तोड़ चोरी की 15 लाख की मशीने चोरी करने के बाद मनाया जश्न
थाना सिडकुल
मुनव्वर अली
फैक्ट्री से ताला तोड़ कर हुई चोरी का खुलासा पुलिस ने आरोपी से बरामद की चोरी की 15 लाख की मशीनें। पूर्व कर्मचारी ही निकला आरोपी
7 जनवरी को राहुल निवासी शिव विहार कालौनी बहादराबाद ने सिडकुल थाने में तहरीर दी कर बताया था इंद्रप्रस्थ कालौनी स्तिथ उसके फार्महाउस का ताला तोड़ कर अज्ञात चोरों ने विभिन मशीने चोरी कर ली हैं।
सिडकुल पुलिस ने एसएसपी हरिद्वार के आदेश पर तहरीर के आधार पर विभिन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाही शुरू करते हुये चोरों की तलाश शुरू कर दी थी।
12 जनवरी को मुखबिर की सूचना पर आईटीसी पुल के समीप एक संदिग्ध व्यक्ति नीरज पुत्र दिनेश सिंह निवासी हल्दूआमाफी थाना स्योहारा जनपद बिजनौर उत्तरप्रदेश को चोरी के माल व चोरी में प्रयुक्त वाहन के साथ गिरफ्तार कर लिया आरोपी के पास से पुलिस ने एक सर्वो स्टेबलाइजर,एक कन्वेयर मशीन,एक कोडिंग मशीन,एक प्लेट हिट एक्सचेंजर,दो मोटर (3HP),एक केम्पर मशीन,एक हीटिंग टनल,एक मोटर (1HP),एक यूपीएस चोरी में प्रयुक्त ट्रॉली बरामद की है बताया जा रहा है कि बरामद किए गए सामान की अनुमानित कीमत 15 लाख रुपये है।
जानकारी के अनुसार आरोपी पूर्व में उसी फैक्ट्री में कर्मचारी के रूप काम करता था फैक्ट्री फैक्ट्री में चोरी करने के बाद नववर्ष का जश्न भी मनाया था लेकिन पुलिस ने आरोपी को दबोच कर जश्न पर पानी फेर दिया है। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाही अमल में लाई जा रही है आरोपी को पकड़ने वाली पुलिस टीम में।
नितेश शर्मा थाना अध्यक्ष सिडकुल,देवेंद्र तोमर,शेलेन्द्र ममगई, गजेंद्र राजपूत,जितेंद्र मालिक,संजय,देशराज,गजेंद्र,वीरेंद्र चौहान, मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0